Total Count

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने पहली बार गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को समांतर रूप से चरितार्थ होते देखा है: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह|Under the leadership of Prime Minister Shri Narendra Modi, the country has, for the first time, witnessed the simultaneous realization of welfare for the poor and unprecedented development: Union Home and Cooperation Minister Shri Amit Shah.

 


मोदी जी ने अपने अथक परिश्रम से बीते 12 वर्षों में एक भी दिन अवकाश लिए बिना देश और देशवासियों की सेवा की है

जब नेतृत्व की नीयत साफ हो, लक्ष्य राष्ट्रहित हो और समर्पण पूर्ण हो, तभी ऐसे परिवर्तन संभव

प्रविष्टि तिथि: 09 JUN 2026 12:46PM by PIB Delhi

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने जनकल्याण, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ हासिल की हैं।

X पर एक पोस्ट में श्री अमित शाह ने कहा, “माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज के ही दिन तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। मोदी जी के नेतृत्व में इन 12 वर्षों में देश ने पहली बार गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को समांतर रूप से चरितार्थ होते देखा है। चाहे 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन देना हो या देशभर में 90 से अधिक एयरपोर्ट और 140 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें शुरू करनी हों; चाहे 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर देने हों या 1.45 लाख किलोमीटर सड़कें और 3000 किलोमीटर आधुनिक एक्सप्रेसवे बनाने हों; चाहे 50 करोड़ लोगों को ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 10 करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन देने हों या भारत को दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाना हो; मोदी जी ने अपने अथक परिश्रम से इन 12 वर्षों में एक भी दिन अवकाश लिए बिना देश और देशवासियों की सेवा की है। जब नेतृत्व की नीयत साफ हो, लक्ष्य राष्ट्रहित हो और समर्पण पूर्ण हो, तभी ऐसे परिवर्तन संभव होते हैं।”