Total Count

प्रधानमंत्री ने शुभकामनाओं के लिए राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश जी का आभार व्यक्त किया|The Prime Minister expressed his gratitude to the Deputy Chairman of the Rajya Sabha, Shri Harivansh, for the good wishes.

 

प्रविष्टि तिथि: 10 JUN 2026 9:45PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश जी को उनकी शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अवसर देश के लिए और भी अधिक समर्पण, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।

श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ सरकार भारत के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"शुभकामनाओं के लिए आपका हृदय से आभार माननीय हरिवंश जी। यह अवसर देश के लिए और अधिक समर्पण, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ हम भारतवर्ष के चौतरफा विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

@harivansh1956"