Total Count

प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का एक लेख साझा किया है, जिसमें भारत में गहरा भरोसा और इंडिया की परिवर्तनकारी यात्रा पर प्रकाश डाला गया है|The Prime Minister has shared an article by former President Shri Ram Nath Kovind, which highlights deep faith in India and the country's transformative journey.

 

प्रविष्टि तिथि: 10 JUN 2026 9:52PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का लिखा एक लेख साझा किया।

इस लेख में बताया गया है कि कैसे पिछले 12 वर्षों में इंडिया को खोजने की सोच से आगे बढ़कर भारत में गहरा भरोसा कायम करने की दिशा में एक निर्णायक बदलाव आया है। इसमें यह भी बताया गया है कि उनके लगातार कार्यकाल की सफलता का राज भारत की बदलाव की यात्रा को आगे बढ़ाते हुए लोगों के साथ भरोसे का मज़बूत रिश्ता बनाए रखने में निहित है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

पूर्व राष्ट्रपति श्री @ramnathkovind का यह लेख भारत के उस प्रधानमंत्री का सम्मान करता है जिन्होंने लगातार कई कार्यकाल तक लोकतांत्रिक रूप से चुने जाने का रिकॉर्ड बनाया है। साथ ही, यह लेख इस बात पर भी रोशनी डालता है कि कैसे पिछले 12 वर्षों में 'इंडिया को खोजने' की सोच से आगे बढ़कर 'भारत में गहरा भरोसा कायम करने' की दिशा में एक निर्णायक बदलाव आया है। उनके इस लेख में बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी की लगातार सफलता का राज लोगों के साथ भरोसे का मजबूत रिश्ता बनाए रखने और साथ ही इंडिया की बदलाव लाने वाली यात्रा को आगे बढ़ाने में निहित है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: