Total Count

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत किया|The Prime Minister welcomed the consensus reached between the US and Iran to end the conflict in West Asia.

 

प्रविष्टि तिथि: 15 JUN 2026 1:21PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति का स्वागत किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस संघर्ष की वजह से दुनिया भर में गंभीर आर्थिक व्यवधान पैदा हुआ और कई देशों में लोगों की जान भी गई।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि इस समझौते के कार्यान्वयन से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल होगी और समुद्री मार्गों पर आवाजाही तथा व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो सकेगी।

श्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत बाकी बचे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श के माध्यम से एक स्थायी समझौते तक पहुंचने की उम्मीद करता है।

श्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

"मैं पश्चिम एशिया में संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच हुई सहमति का स्वागत करता हूं। इस संघर्ष की वजह से दुनिया भर में गंभीर आर्थिक व्यवधान पैदा हुआ और कई देशों में लोगों की जान भी गई।

भारत को उम्मीद है कि इस समझौते के कार्यान्वयन से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने और समुद्री मार्गों पर आवाजाही तथा व्यापार की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो सकेगी।

हम बाकी मुद्दों पर विचार-विमर्श के माध्यम से एक स्थायी अंतिम समझौते तक पहुंचने की उम्मीद करते हैं।"