प्रविष्टि तिथि: 10 JUN 2026 10:47PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लेखक श्री बर्जिस देसाई का एक लेख साझा किया है।
लेख में कहा गया है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक कुशल कल्याणकारी राज्य की स्थापना कर गरीबी उन्मूलन को वैज्ञानिक आधार प्रदान किया है। इसमें यह भी कहा गया है कि आने वाले दशकों में श्री नरेन्द्र मोदी एक मिसाल बन जाएंगे एवं उनके बाद आने वाले प्रधानमंत्री उनके कार्यों और शासन मॉडल का अनुकरण करने का प्रयास करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा:
“श्री @BerjisMD इस लेख में लिखते हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक कुशल कल्याणकारी राज्य की स्थापना कर गरीबी उन्मूलन को वैज्ञानिक आधार प्रदान किया है। वे बताते हैं कि आने वाले दशकों में श्री नरेन्द्र मोदी एक मिसाल बन जाएंगे, क्योंकि उनके बाद आने वाले प्रधानमंत्री उनका अनुसरण करने की कोशिश करेंगे।”

Follow Us