Total Count

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री द्वारा लिखे गए एक लेख को साझा किया, जिसमें एक ऐसी परिवर्तनकारी यात्रा को रेखांकित किया गया है, जहाँ सुधार तथा प्रभावी सेवा प्रदायगी शासन के केंद्र में बने रहे हैं|The Prime Minister shared an article written by a Union Minister, outlining a transformative journey where reforms and effective service delivery have remained at the core of governance.

 

प्रविष्टि तिथि: 10 JUN 2026 9:58PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा लिखे गए एक लेख को साझा किया है, जिसमें एक ऐसी परिवर्तनकारी यात्रा को रेखांकित किया गया है,  जहाँ सुधार और प्रभावी सेवा-प्रदायगी शासन के केंद्र में बने रहे हैं।

यह लेख एक ऐसी परिवर्तनकारी यात्रा पर प्रकाश डालता है, जिसमें सुधार और प्रभावी सेवा-प्रदायगी शासन के केंद्र में रहे हैं। इसमें कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार, वित्तीय समावेशन, महिला-नेतृत्व वाले विकास, उद्यमिता और अवसंरचना का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि इस जन-केंद्रित दृष्टिकोण ने आकांक्षाओं को सुदृढ़ किया है, विकास को गति दी है और विकसित भारत की दिशा में भारत की यात्रा के प्रति विश्वास को नया बल प्रदान किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“केंद्रीय मंत्री श्री @PiyushGoyal द्वारा लिखे गए इस लेख में ऐसी परिवर्तनकारी यात्रा का उल्लेख किया गया है, जिसमें सुधार और प्रभावी सेवा-प्रदायगी शासन के केंद्र में बने रहे हैं। कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार, वित्तीय समावेशन, महिला-नेतृत्व वाले विकास, उद्यमिता और अवसंरचना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा है कि इस जन-केंद्रित दृष्टिकोण ने आकांक्षाओं को सुदृढ़ किया है, विकास को गति दी है और विकसित भारत की दिशा में भारत की यात्रा के प्रति विश्वास को नया बल प्रदान किया है।”