Total Count

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपतिजी की शुभकामनाओं और सहृदय उद्गारों के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया|The Prime Minister expressed gratitude to the President for his good wishes and warm sentiments.

 

प्रविष्टि तिथि: 10 JUN 2026 7:18PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राष्ट्रपतिजी की शुभकामनाओं और सहृदय उद्गारों के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों में जो कुछ भी हासिल किया गया वह भारत की जनता के सामूहिक प्रयासों और आकांक्षाओं का परिणाम है।

श्री मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों का स्नेह और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह राष्ट्रपतिजी के पीएम-जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का जिक्र करने से विशेष रूप से प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विकास का लाभ अंत्योदय की सच्ची भावना से समाज के सभी वर्गों तक पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखाः

‘‘राष्ट्रपतिजी,

मैं आपकी शुभकामनाओं और सहृदय उद्गारों के लिए आपके प्रति कृतज्ञ हूं। पिछले वर्षों में जो कुछ भी हासिल किया गया वह भारत की जनता के सामूहिक प्रयासों और आकांक्षाओं का परिणाम है। 140 करोड़ भारतीयों का स्नेह और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा हैं। मैं इस बात से विशेष रूप से प्रसन्न हूं कि आपने पीएम-जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उल्लेख किया। हमारी सरकार विकास का लाभ अंत्योदय की सच्ची भावना से समाज के सभी वर्गों तक पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है।

@rashtrapatibhvn”