Total Count

केंद्रीय मंत्री श्री जयंत चौधरी ने देश में डिजिटल समावेशन और भविष्य के लिए तैयार कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए पांच नए सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया|Union Minister Shri Jayant Chaudhary flagged off five new 'Solar Community Hub Skill Vans' to promote digital inclusion and future-ready skill development in the country.

 


डेल टेक्नोलॉजीज और एनएसडीसी ने भारत में डिजिटल समावेशन और भविष्य के लिए तैयार कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए पांच नए सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन लॉन्च किए

डेल टेक्नोलॉजीज के सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन 50 से अधिक व्यावसायिक, उच्च शिक्षा और सामुदायिक संस्थानों को एआई-सक्षम शिक्षण उपकरण, अनुकूलित कौशल मॉड्यूल और संरचित रोजगार मार्ग प्रदान करते हैं

वित्त वर्ष 2023 से अब तक देश में 26 लाख लाभार्थियों तक पहुंचा जा चुका है, क्योंकि डेल प्रौद्योगिकी, कौशल और आर्थिक गतिशीलता के अवसरों तक पहुंच में सुधार के अपने प्रयासों को और गहरा कर रहा है

सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन कम संसाधनों वाले समुदायों को स्थानीय संपर्क, नौकरी-संबंधी कौशल प्रशिक्षण, शिक्षा और आवश्यक सेवाएं प्रदान करते हैं

प्रविष्टि तिथि: 09 JUN 2026 2:02PM by PIB Delhi

भारत सरकार में कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी ने आज पांच नए सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भारत भर में डिजिटल पहुंच और भविष्य के लिए तैयार कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डेल टेक्नोलॉजीज द्वारा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सहयोग से विकसित और लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन द्वारा कार्यान्वित यह पहल डिजिटल विभाजन को पाटने के डेल के सबसे महत्वाकांक्षी वैश्विक प्रयासों में से एक का अगला चरण है। ये स्किल वैन उत्तर प्रदेश, दिल्ली/एनसीआर, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के समुदायों की सेवा करेंगी। सौर ऊर्जा से चलने वाली प्रौद्योगिकी, एआई-सक्षम शिक्षा और रोजगार के अवसर सीधे युवाओं, महिलाओं और वंचित आबादी तक पहुंचाएंगी।

यह विस्तार बुनियादी डिजिटल साक्षरता से कहीं आगे जाता है। ये कौशल प्रशिक्षण वैन अनुकूलित कौशल मॉड्यूल और संरचित रोजगार मार्ग प्रदान करते हैं। जिससे 50 से अधिक व्यावसायिक, उच्च शिक्षा और सामुदायिक संस्थानों को प्रौद्योगिकी-आधारित सहायता मिलती है। प्रत्येक इकाई नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित है और लैपटॉप, इंटरैक्टिव स्क्रीन, इंटरनेट कनेक्टिविटी और एआई-सक्षम शिक्षण उपकरणों से सुसज्जित है जिन्हें समुदायों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है, न कि बुनियादी ढांचे की उपलब्धता के अनुसार।

श्री जयंत चौधरी ने कहा कि सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन भारत के हर कोने तक प्रौद्योगिकी और अवसरों को सुलभ बनाने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। ये स्किल वैन सिर्फ डिजिटल स्पेस से कहीं अधिक हैं, ये आकांक्षाओं के केंद्र हैं जो स्वच्छ ऊर्जा, एआई-सक्षम शिक्षा और उद्योग-अनुरूप कौशल विकास को मिलाकर युवाओं को उभरते अवसरों के लिए तैयार करते हैं। मैं इस सहयोगात्मक प्रयास के लिए डेल टेक्नोलॉजीज और एनएसडीसी को बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि ये केंद्र समुदायों को सशक्त बनाएंगे और समावेशी विकास और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल की दिशा में भारत की यात्रा को मजबूत करेंगे।

डेल टेक्नोलॉजीज इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनीष गुप्ता ने कहा कि डेल टेक्नोलॉजीज भारत के समावेशी, प्रौद्योगिकी-आधारित विकास के दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध है। सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन इस बात का प्रमाण हैं कि जब सरकार, उद्योग और समुदाय एक साझा मिशन के लिए एकजुट होते हैं तो क्या संभव हो सकता है। ये स्किल वैन शिक्षार्थियों और कामगारों की एक नई पीढ़ी को उनके अपने समुदायों में ही भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करेंगी।

इन कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से प्रदान किया जाने वाला प्रशिक्षण उभरती बाजार मांगों के अनुरूप है, जो प्रतिभागियों को न केवल मौजूदा भूमिकाओं के लिए बल्कि भविष्य में सृजित होने वाली भूमिकाओं के लिए भी तैयार करता है।

भारत में वित्त वर्ष 2023 में पहली सोलर कम्युनिटी हब स्किल वैन शुरू होने के बाद से, यह कार्यक्रम 14 राज्यों के 18 जिलों तक पहुंच चुका है और इससे 26.7 लाख लाभार्थियों को सीधा लाभ मिला है। वैश्विक स्तर पर, यह पहल 12 देशों में 63 स्किल वैन संचालित करती है।

डेल टेक्नोलॉजी

डेल टेक्नोलॉजीज संगठनों और व्यक्तियों को उनके डिजिटल भविष्य का निर्माण करने और उनके काम करने, रहने और मनोरंजन करने के तरीकों को बदलने में मदद करती है। कंपनी डेटा युग के लिए ग्राहकों को उद्योग की सबसे व्यापक और सबसे नवीन प्रौद्योगिकी और सेवाओं का पोर्टफोलियो प्रदान करती है।