Total Count

कैबिनेट सचिव डॉ. टी. वी. सोमनाथन ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के महानिदेशक के साथ नीट पुन: परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की|Cabinet Secretary Dr. T.V. Somanathan reviewed the preparations for the NEET re-examination with the Director General of the National Testing Agency.

 


कैबिनेट सचिव ने चेतावनी देते हुए कहा- पुनः परीक्षा की अखंडता और सुचारू संचालन को विकृत, बाधित या छेड़छाड़ करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

प्रविष्टि तिथि: 12 JUN 2026 6:23PM by PIB Delhi

कैबिनेट सचिव डॉ. टी. वी. सोमनाथन ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक के साथ एक बैठक में नीट की पुन: परीक्षा की तैयारियों की आज समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान कैबिनेट सचिव ने सभी संबंधित हितधारकों के बीच घनिष्ठ समन्वय के साथ पुन: परीक्षा के सुचारू, पारदर्शी और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। नीट की पुन: परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

कैबिनेट सचिव ने कहा कि "केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और जिला प्रशासन नीट की पुनः परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। पुनः परीक्षा की अखंडता और सुचारू संचालन को विकृत करने, बाधित करने या छेड़छाड़ करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

श्री सोमनाथन ने 1 जून 2026 को केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों के सचिवों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी। इसके बाद, 4 जून 2026 को, उन्होंने व्यवस्थाओं की तैयारियों और प्रगति का आकलन करने के लिए राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की थी।

इन बैठकों का उद्देश्य नीट पुन: परीक्षा के लिए प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करना, तैयारी को मजबूत करना और परीक्षा प्रक्रिया की अखंडता तथा विश्वसनीयता बनाए रखना है।