Total Count

राजस्व खुफिया निदेशालय ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में तस्करी से लाई गई 14 करोड़ रुपये मूल्य की 71 लाख विदेशी सिगरेट स्टिक जब्त की, चार गिरफ्तार|The Directorate of Revenue Intelligence seized 71 lakh smuggled foreign cigarette sticks worth ₹14 crore in the North-East region; four people were arrested.

 

प्रविष्टि तिथि: 12 JUN 2026 4:04PM by PIB Delhi

विदेशी सिगरेट की तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई में, राजस्व खुफिया निदेशालय- डीआरआई ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में कई समन्वित अभियान चलाए हैं।

पूर्वोत्तर क्षेत्र में मई 2026 से, डीआरआई के अभियानों में तस्करी से लाए गए विदेशी मूल की 71 लाख सिगरेट स्टिक जब्त की गई है, जिनका कुल मूल्य लगभग 14 करोड़ रुपये है। इस सिलसिले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

डीआरआई ने प्रमुख अभियानों में 11 जून 2026 को मिजोरम में मोंड, एक्ससो, ओआरआईएस और पैट्रॉन जैसे ब्रांडों की 45 लाख से अधिक विदेशी सिगरेट जब्त किए। यह अभियान असम राइफल्स की 34वीं बटालियन की सहायता से चलाया गया। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि सिगरेट की तस्करी भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित जोखावथर सेक्टर के रास्ते म्यांमार से की गई थी।

पिछले कुछ सप्ताह में चलाए गए विभिन्न अभियानों में विदेशी ब्रांड के और 26 लाख सिगरेट जब्त किए गए हैं और 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।